मुंगेली । खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायत के आधार पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम पंचायत कुकुसदा अंतर्गत ग्राम पडरिया झाप पथरिया में औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त दो वाहनों को जब्त किया।
निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक CG10 AK 5618 एवं CG28 AL 7222 को अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन व परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहनों के चालकों की पहचान क्रमशः धर्मेन्द्र धीवर एवं मोतीलाल के रूप में हुई। दोनों वाहनों को पुलिस चौकी साकेत की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्रवाई खदान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत की गई है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
