फंदवानी में 32 बालिकाओं को मिली साइकिलें — सरस्वती साइकिल योजना के तहत हुआ वितरण

मुंगेली । शासकीय हाई स्कूल फंदवानी में गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 32 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य तरुण पाटले, ताराचंद टंडन, सरपंच फूलचंद लहरे और SMDC अध्यक्ष पवन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। तरुण पाटले ने कहा कि यह योजना ग्रामीण छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों ने किया तथा प्राचार्य खेलावन दास महिलागें ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!