मुंगेली । राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर थाना फास्टरपुर में खेल और एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव एवं समस्त पुलिस स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जानकी बोगी बारमते, सभापति जनपद पंचायत मुंगेली, नेमसिंह बोगी बारमते युवा अध्यक्ष सतनाम सेना मुंगेली, कमल टोन्डर प्रतिनिधि जनपद सदस्य सेतगंगा, राय सिंह गबेल सरपंच पंडोतरा, कन्हैया बैस सरपंच बोदा, एवं जय देवांगन सरपंच सेतगंगा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र परिहार ने किया। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की भारी भीड़ रही। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमें शामिल थीं — सिंगापुर & पंडोतरा और कोसमतरा & फास्टरपुर महाविद्यालय। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच पंडोतरा और फास्टरपुर महाविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें पंडोतरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इस अवसर पर श्रीमती जानकी बोगी बारमते ने कहा — “सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन समर्पण, एकता और सेवा का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज में आपसी भाईचारा और संगठन की भावना बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। थाना फास्टरपुर द्वारा किया गया यह खेल आयोजन युवाओं में एकता और अनुशासन की भावना को प्रबल करेगा।” थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि खेल स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम पंडोतरा को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी ली।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
