विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा
बेमेतरा । बेमेतरा किसान खेतों में कड़ी मेहनत कर ना केवल फसल उत्पादन करता है। अपितु आने वाले समय में उपज से मिलने वाली आमदनी से अपने जीवन की बुनियादी ढांचे की सपना भी देखता और जीता है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले तो उनके जीवन में खुशहाली की लहर देखने को मिलती है। आज धान उपार्जन केंद्र सैगोना में धान बिक्री करने आए ग्राम ख़ुसरूबोर्ड के किसान चंद्र प्रकाश साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी पर संतोष जताया। आज उन्होंने 38.40 क्विंटल धान विक्रय किया है। टोकन तुहर हाथ ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार शासन द्वारा इस तरह की व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन केंद्र सैगोना पहुंचकर बिना किसी परेशानी के धान विक्री किया। पारदर्शी ढंग से हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को संबल मिला है। उन्होंने कहा कि समय पर टोकन मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। शासन द्वारा प्रति एकड़ 3100 की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसान चंद्र प्रकाश साहू ने कहा कि शासन की सुशासन की इस नीति से हम जैसे किसान मजबूती से समृद्ध होंगे।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
