रायपुर । महासमुंद जिले के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की घोषणा विगत दिनों हुई, जिसमें धर्मातरित व्यक्ति जीवन तांडी को जिला महामंत्री एवं अनुप तांडी को मंडल अध्यक्ष पद पर नवाजा गया। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में धर्मातरण का विरोध करती है वहीं दूसरी ओर धर्मातरण करने वालों को अपने ही पार्टी में पद देकर सुशोभित करती है। इसका ताजा उदाहरण महासमुंद जिले की अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी घोषणा के बाद सामने आया है।भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि जीवन तांडी एवं अनूप तांडी ने अल्पसंख्यक वर्ग में कब शामिल हुए है? विधिवत प्रक्रिया का पालन कर शामिल हुए है या धर्मांतरण कर जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती रही है उसी प्रक्रिया से धर्मांतरण किया है। धर्मांतरण करने वालों को पद से सुशोभित कर भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। भाजपा एक और धर्मांतरण का विरोध करती है, दूसरी ओर राजनीतिक लाभ के लिए धर्मांतरण करने वालों को पद देती है। प्रदेश की जनता को भाजपा से सावधान रहना चाहिए और इनकी कथनी और करनी पदाधिकारी बनाये जाने से स्पष्ट है।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
