कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान के नीलकंठ कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर के पद संजय देवांगन ठेकाकर्मी का सिलेंडर फटने से मौत होने की खबर सामने आई है वहीं मौके पर दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार कल बीती शाम कंपनी के वर्कशॉप में मशीन रिपेयरिंग के दौरान यह घटना घटी। घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों के अनुसार सिलेंडर फटने घटना घटित हुई वही दूसरी ओर पुलिस का कहना है की मशीन रिपेयरिंग के दौरान पिस्टन बाहर निकलकर संजय देवांगन के सीने पर जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक संजय देवांगन बलरामपुर जिले का निवासी था। वह अपने परिवार में चार बहनों का इकलौता भाई था। लगातार 3 वर्षों से नीलकंठ कंपनी में कार्य कर रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कंपनी द्वारा अवकाश के दिन मृतक संजय से मिस्त्री का काम कराया गया, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद ठेकाकर्मियों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच करते हुए वास्तविक वजह की पड़ताल जारी है।
नीलकंठ कंपनी में सेफ्टी सुरक्षा का अभाव, अन्य प्रांत के लोगों को किया भर्ती
लंबे समय से चल रही विवादित नीलकंठ कंपनी के द्वारा सेफ्टी सुरक्षा संबंधित मानको को महत्व नहीं देने पर यह दर्दनाक घटना घटित हुई है। समय-समय पर खदान की सड़कों की जांच तथा कर्मियों के लाइसेंस, बीटीसी, बाहर से आए लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन की जांच नहीं होती। जिसका सीधा जिम्मेदार एसईसीएल प्रबंधक और नीलकंठ कंपनी प्रबंधन है।
कलेक्टर, एसपी और एसईसीएल प्रबंधन को सूचना देने बावजूद कोई कार्यवाही नहीं
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पूर्व मानिकपुर कोयला खदान के एसीसी कंपनी के ठेका कर्मियों ने एसीसी कंपनी के विरुद्ध सेफ्टी सुरक्षा, बायोमेट्रिक, एचपीसी दर, पीएफ से संबंधित शिकायत की गई है। लगभग 70 ठेका कर्मी कार्यरत है परंतु दो-चार लोगों का ही एसईसीएल में बायोमेट्रिक करवाया जा रहा है। 25000 मासिक वेतन हाथों पर धराया जा रहा है। बावजूद कंपनी के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट व जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, क्या जिला प्रशासन मृतक संजय देवांगन के साथ हुई घटित दर्दनाक से सबक नहीं ली है या फिर मानिकपुर कोयला खदान एससीसी कंपनी के ठेका कर्मियों के साथ इसी तरह के दर्दनाक घटना घटित होने का इंतजार कर रही है।

The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
