रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह
बेमेतरा ।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग वृत्त–बेरला ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में विभाग ने दो युवकों को अवैध देशी मसाला मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने गोड़गोड़ी से खमतराई मार्ग में अस्थायी नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक काली पल्सर मोटरसाइकिल (बजाज) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक प्लास्टिक बोरी में 60 पाव देशी मसाला मदिरा, प्रत्येक 180 एमएल की शीशियों में भरी हुई, बरामद हुई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 10.8 लीटर बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजेश खूंटे, पिता नारायण खूंटे, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरमुंडा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग
2. प्रवीण देशलहरे, पिता चम्पकेश्वर देशलहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी नराधा, थाना जामुल, जिला बेमेतरा
दोनो आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे बरामद मदिरा को दुर्ग जिले से बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों के कोचियों तक सप्लाई करने के लिए ला रहे थे। मौके पर ही मदिरा को सीलबंद कर जब्त किया गया, जबकि मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। मदिरा और वाहन की कुल कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
लगातार मिल रही सफलता — पिछले दिनों भी हुई कार्रवाई
अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध अभियान को तेज करते हुए वृत्त–बेरला की टीम ने पिछले सप्ताह भी उल्लेखनीय कार्यवाही की है।
खमतराई में छद्म ग्राहक बनकर कार्रवाई – 13 नवंबर
खमतराई क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की लगातार मिल रही शिकायतों पर टीम ने छद्म क्रय की जांच की। आरोपी बरतू यादव, निवासी खमतराई वार्ड 08 के मकान से 25 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।
कुसमी में 9.9 लीटर मसाला मदिरा जब्त – 8 नवंबर
ग्राम कुसमी के वार्ड 01 निवासी सतीश साहू के कब्जे से 55 पाव देशी मसाला मदिरा यानी करीब 9.9 लीटर शराब जब्त की गई। उसके खिलाफ धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। पिछले सप्ताह की सभी कार्यवाहियों में कुल 25.2 लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा और एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई। मदिरा का कुल बाजार मूल्य लगभग 11 हजार रुपये तथा वाहन का मूल्य 50 हजार रुपये आंका गया।
अभियान में टीम की भूमिका सराहनीय
इन सभी कार्रवाइयों में आबकारी वृत्त–बेरला की प्रभारी निवेदिता मिश्रा, आबकारी आरक्षक महेंद्र नाग और विभागीय चालक का विशेष योगदान रहा। टीम अवैध शराब के विरुद्ध जिले में लगातार सघन अभियान चला रही है।
शिकायत करें, कार्रवाई तय
अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय से संबंधित किसी भी सूचना हेतु नागरिक आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त–बेरला के दूरभाष 9821092086 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
