बेमेतरा/मारो। पीएम श्री सेजेश स्कूल मारो की प्राचार्य सरिता गुप्ता ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के संविधान के लागू होने का ऐतिहासिक दिवस है, जो देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।

सरिता गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाएं और अनुशासन, परिश्रम व नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।
उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। अंत में उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
