रिपोर्टर विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा
बेमेतरा । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि नितिन नबीन की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम है।
विधायक साहू ने कहा कि नबीन ने छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए अपने संगठनात्मक कौशल और रणनीतिक सोच से पार्टी को निरंतर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को दिशा, अनुशासन और लक्ष्यबद्ध कार्यशैली का मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से जीवंत और आत्मीय संपर्क रहा है। यही कारण है कि वे संगठन और जनभावनाओं को गहराई से समझते हैं। उनकी यही विशेषता भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौरवान्वित एवं अभिभूत हैं। उनके मार्गदर्शन में पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक दायित्वों और कार्य संस्कृति को समझने का अवसर मिला है, जो भविष्य में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।


The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
