DMF फंड घोटाला: अनिल टुटेजा गिरफ्तार, कमीशन खोरी के ठोस साक्ष्य मिले डिजिटल सबूतों और बयानों के आधार पर कार्रवाई, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

रायपुर । DMF (जिला खनिज न्यास) फंड से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 (DMF प्रकरण) में विस्तृत विवेचना के बाद आरोपी अनिल टुटेजा को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई 23 फरवरी 2026 को की गई।जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन और बयानों से प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने DMF निधि से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपने परिचितों, रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलवाने और आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। विवेचना में यह भी उजागर हुआ है कि आरोपी द्वारा कई जिलों में DMF मद के कार्यों का कमीशन के आधार पर आवंटन कराया जाता रहा।जांच एजेंसी के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्रदान की गई है।प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच एजेंसी का कहना है कि आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!