कलिंगा कंपनी मैनेजर विकास दुबे,अन्य के ऊपर हरदीबाजार थाना में एफआईआर दर्ज

रिपोर्ट/ जावेद अली आज़ाद

कोरबा (हरदीबाजाद)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड दिपका माइंस में कार्यरत आउटसोर्सिंग ठेकाvकंपनी कलिंगा के मैनेजर विकास दुबे रवि सिंह और चपरासी रामप्रताप पटेल के द्वारा कार्यरत ठेकाकर्मी और एक बेरोजगार व्यक्ति के ऊपर जाति सूचक गाली गलौज और मारपीट करने के लगे हैं गंभीर आरोप।पीड़ित व्यक्ति जोकि दीपक सिंह कंवर/पिता स्व. महावीर सिंह कंवर जाति–कंवर (अनुसूचित जनजाति) और मुकेश कुमार/पिता तेरसराम चैतन्य, जाति–कंवर दोनों निवासी ग्राम – हरदी बाजार तह. व थाना हरदी बाजार, जिला – कोरबा छ.ग. के हैं।प्रार्थीगणों ने अपने शिकायत उल्लेख किए है–कि हम दोनों प्रार्थीगण ग्राम हरदी बाजार तह व थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छ.ग. के निवासी हैं जो कि ग्राम हरदी बाजार एस.ई.सी.एल. दीपका क्षेत्र से अधिग्रहित ग्राम है। आर्थिक स्थिति खराब और परिवार के पालन पोषण हेतु वैकल्पिक रोजगार के सिलसिले में के.सी.सी. कम्पनी के कार्यालय एस.ई.सी.एल. गेवरा वि. परियोजना में स्थित है वहां हम दोनों गये जहां के.सी.एल. कम्पनी विकास दुबे मैनेजर, चपरासी रामप्रताप पटेल कार्यालय में मिले । मुझ प्रार्थी मुकेश कुमार के द्वारा चपरासी रामप्रताप पटेल के द्वारा ड्राइव्हर पद में लगाने की मांग करने पर 70,000/- सत्तर हजार रूपये दिया था जो कि एक माह बीत चुका था और नौकरी नहीं दिला पाया था जब मेरा ट्रायल लिया तो ट्रायल में रवि के बोलने पर मुझे फेल कर दिया गया था जिसकी पतासाजी करने के लिये हम दोनों प्रार्थीगण मकेश कुमार और दीपक सिंह कंवर दिनांक 25.02.2026 को गये थे कि पतासाजी के दौरान विकास दुबे मैनेजर, और चपरासी रामप्रताप दोनों के द्वारा जातिगत गंदी–गंदी मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए आफिस में अंदर क्यों घूस गये हैं इनको डण्डा मार कर बाहर करो बोलते हुए धक्का मुक्की कर आफिस से बाहर निकाल दिये और दीपक सिंह कंवर जो के.सी.सी. कम्पनी में ड्राइव्हर था उसे कार्य से बिना कारण के निकाल दिया गया है और मैनेजर विकास दुबे के द्वारा कंपनी में काम नहीं दिया जा रहा। ग्राम हरदी बाजार एस.ई.सी.एल. दीपका क्षेत्र के अधिग्रहित ग्राम में आता है तथा बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार देने का प्रावधान है जिसकी अनदेखी करके इस तरह का हथकंडा स्थानीय लोगों के साथ किया जा रहा है जो कि हम गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति के बेरोजगारों तथा उनके परिवारों के साथ अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है। जातिसूचक गाली गलौच व मारपीट करने के गंभीर आरोप में आरोपियों पर हुआ एफआईआर दर्ज बता दें कि विवादित कंपनी कलिंगा के द्वारा लगातार मीडिया, सोशल मीडिया को शिकायत मिलती रही हैं हाल ही में कंपनी और कंपनी के मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया गया था और अब उक्त व्यक्तियों के साथ जातिसूचक गाली गलौच और मारपीट व दादागिरी करने का गंभीर आरोप के जुर्म में हरदीबाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मैनेजर विकास दुबे, राम प्रताप पटेल, रवि सिंह के विरुद्ध हरदीबाजार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (2023)के तहत 296,115(2), 118(2), 3(5), एवं अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989, संशोधन 2015 के तहत 3(1) गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!