रिपोर्ट/ जावेद अली आज़ाद

कोरबा । कोरबा जिले के कटघोरा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9–10 बजे के बीच वे ग्राम केशलपुर में अपनी (पीएम जी एसवाय) सड़क निर्माण साइट पर मौजूद थे, तभी काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू दिए। हमले से अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अक्षय गर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्या से कटघोरा सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। लोगों में शोक के साथ आक्रोश का माहौल देखा जा रहा। अस्पताल के बाहर लोगों की हुजूम लगी हुई है।
धधकती आग की तरह यह घटना समूचे कोरबा जिले में फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच, पड़ताल करते हुए हत्या का कारण और अज्ञात हत्यारे व्यक्तियों की पहचान व सुराग जुटाने में जुटी हुई है।

The News Related To The News Engaged In The “The R Bharat” Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
